फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gatka and Thang-Ta competitions to be held from October 3 to 6

Ayodhya News: तीन से छह अक्तूबर तक होगी गतका व थांग-ता प्रतियोगिता

Mon, 21 Sep 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 21 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gatka and Thang-Ta competitions to be held from October 3 to 6
अयोध्या। प्रदेशीय विद्यालयी गतका व थांग-ता प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार अयोध्या को मिली है। प्रतियोगिता तीन से छह अक्तूबर तक एमपीएलएल आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। खिलाड़ियों के साथ एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीम भी प्रतियोगिता में शामिल होगी। प्रतियोगिता में करीब 666 खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। विभिन्न मंडलों से चयनित खिलाड़ी गतका और थांग-ता की अलग-अलग स्पर्धाओं में अपना कौशल दिखाएंगे। अयोध्या मंडल की चयनित टीम भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता को लेकर मंडल स्तर पर खिलाड़ियों के चयन और तैयारियों का काम पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके बाद 23 अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम प्रतिभाग करेगी। ऐसे में प्रदेशीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने के बाद आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों के खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, खेल मैदान और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित लोगों से समन्वय किया जा रहा है। अयोध्या मंडल के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए अभ्यास कर रहे हैं।

मंडलीय क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गतका पंजाब की सिख पारंपरिक युद्धकला है, जिसमें छड़ी और ढाल के जरिए युद्ध व आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रदर्शन किया जाता है। वहीं थांग-ता मणिपुर की पारंपरिक मैतेई युद्धकला है, जिसमें तलवार और भाले के साथ युद्ध कौशल का अभ्यास किया जाता है। दोनों खेलों में शारीरिक दक्षता, संतुलन और आत्मरक्षा की तकनीकों को प्रमुखता दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed