फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Before the elections, the BJP changed the charioteer of the organization

Ayodhya News: चुनाव से पहले भाजपा ने बदले संगठन के सारथी

Mon, 21 Sep 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 21 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Before the elections, the BJP changed the charioteer of the organization
अयोध्या। विधानसभा चुनाव-2027 से पहले भाजपा ने संगठन को नए सिरे से सक्रिय करते हुए अयोध्या में जिला और महानगर के लिए नए प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, अनूप गुप्ता को अयोध्या जिला और भाजपा प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह को अयोध्या महानगर का प्रभारी बनाया गया है। दोनों नेताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और स्थानीय इकाइयों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

भाजपा ने प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों और महानगरों के लिए प्रभारी घोषित किए हैं। अयोध्या में जिला और महानगर के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद इनकी भूमिका केवल संगठनात्मक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगी। नए प्रभारी स्थानीय संगठन की गतिविधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल तथा संगठन से जुड़े स्थानीय समीकरणों की जानकारी लेंगे। बूथ से लेकर मंडल और जिला स्तर तक संगठन की स्थिति का फीडबैक प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाना भी उनकी जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण के बाद अयोध्या भाजपा के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक केंद्र बन गई है। ऐसे में नए प्रभारियों के सामने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय रखने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाए रखने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed