{"_id":"6af9d73fa775f838ae0c4c79","slug":"video-ayathhaya-nprthal-ma-vathavana-thhama-ka-katha-vayasa-hatathara-kashhanae-ja-maharaja-na-parathama-thavasa-sanaya-bhagavata-mahatamaya-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: रूदौली में वृंदावन धाम के कथा व्यास हितेंद्र कृष्ण जी महाराज ने प्रथम दिवस सुनाया भागवत महात्म्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: रूदौली में वृंदावन धाम के कथा व्यास हितेंद्र कृष्ण जी महाराज ने प्रथम दिवस सुनाया भागवत महात्म्य
नरेंद्र आर्य
Updated Sun, 15 Nov 2026 09:31 PM IST
Link Copied
श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन को पवित्र बनाने के साथ उसे धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रूदौली के भैरवधाम स्थित चंद देव शिशु मंदिर में मनीष वैश्य एवं आशीष वैश्य की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास परम श्रद्धेय हितेंद्र कृष्ण जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत महात्म्य का रसपान कराया।
कथा का शुभारंभ व्यासपीठ पूजन, गुरु वंदना, मंगलाचरण और संकीर्तन के साथ हुआ। महाराज जी ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की महिमा बताते हुए कहा कि सच्ची भक्ति से मनुष्य के हृदय की शुद्धि होती है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को सनातन संस्कृति, वेदों और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया।
प्रथम दिवस की कथा में देवर्षि नारद और भक्ति महारानी का प्रसंग सुनाते हुए महाराज जी ने बताया कि कलियुग के प्रभाव से भक्ति युवा अवस्था में दिखाई देती हैं, जबकि उनके दोनों पुत्र ज्ञान और वैराग्य वृद्ध एवं अचेत अवस्था में पड़े रहते हैं। नारद जी उनके दुख का कारण समझते हैं। इसके बाद सनत कुमारों के माध्यम से हरिद्वार के आनंद घाट पर श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा का आयोजन होता है। भागवत कथा के श्रवण से ज्ञान और वैराग्य पुनः चेतन अवस्था को प्राप्त करते हैं और भक्ति महारानी प्रसन्न हो जाती हैं।
महाराज जी ने श्रद्धालुओं को नियमित रूप से भगवान की कथा सुनने, सद्कर्म करने और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में योगदान देने की प्रेरणा दी। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।