{"_id":"6af97c6da775f838ae0c4c43","slug":"video-kullu-congress-office-birsa-munda-151st-birth-anniversary-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू कांग्रेस कार्यालय में बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू कांग्रेस कार्यालय में बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 03:03 PM IST
Link Copied
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय कुल्लू में रविवार को जनजातीय गौरव और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम आजाद ने की। इस अवसर पर पार्टी उपाध्यक्ष संजीवधर, जिला कांग्रेस महासचिव एवं मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहुल बौद्ध और उपाध्यक्ष सतीश ने भी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके अलावा जिला कुल्लू आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कुल्लू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश शर्मा और पूर्व में लाहौल-स्पीति जिला परिषद के उपाध्यक्ष रहे राजेश कॉप भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुल्लू की उपाध्यक्ष ज्ञानचंद, सचिव सुखचंद, जगदीश, जगदीश चंद्र ठाकुर, प्रताप कटोच, शैलेंद्र राणा, किशन चंद नेगी और शेर लाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
इस अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।