पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से निकाली जा रही ‘जवानी संभाल साइकिल यात्रा’ आज मोगा पहुंची। यात्रा पहले धर्मकोट से शुरू हुआ उसके बाद मोगा विधासभा पहुंचे मालविका सूद ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के नेता मौजूद रहे। मोगा विधानसभा में कांग्रेस के गुटबाजी देखने को मिला एक पासे मालविका सूद दूसरे पासे कांग्रेस और लीडर शिप मालविका सूद के यात्रा में बाकी लीडर शिप नहीं दिखे। जानकारी के अनुसार, यह साइकिल यात्रा 12 नवंबर को चमकौर साहिब से शुरू हुई थी। आज यात्रा के चौथे दिन मोगा जिले में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका स्वागत किया। यात्रा मोगा जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाना है। कांग्रेस पार्टी की ओर से इस यात्रा के माध्यम से पंजाब में नशे की समस्या, बेरोजगारी और गैंगस्टरवाद जैसे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है।वहीं, 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले इस यात्रा को कांग्रेस पार्टी की जनसंपर्क मुहिम के रूप में भी देखा जा रहा है। इसके जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को लामबंद करने और युवाओं से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।