{"_id":"684af1cd1a11eb3a4a07dd85","slug":"video-ayathhaya-ma-kashha-matara-na-mathhava-chhatara-chhatarao-ka-kaya-samamanata-2025-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में कृषि मंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में कृषि मंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
अयोध्या में माध्यमिक शिक्षा विभाग और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में जिला पंचायत के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के 10-10 टॉपर्स को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सभी टॉपर्स को टैबलेट, 25,000 रुपये की चेक, प्रमाण पत्र देते हुए मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाए गए हैं। 2017 के पहले यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकल के चलते जाना जाता था। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता करुणाकर पांडेय, सुनील तिवारी शास्त्री, अभय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओंकार नाथ समेत जिले भर के कॉलेज के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, विद्यार्थियों के अभिभावक और शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।