Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: CM Yogi visits Hanumangarhi and Ram Lalla's court on Diwali, lights lamps in the temple premises

अयोध्या: दीपावली पर हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार में पहुंचे सीएम योगी, मंदिर परिसर में जलाया दीप

Sun, 08 Nov 2026 10:29 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Nov 2026 10:29 AM IST
सार

Ayodhya Ram Temple: दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रामनगरी अयोध्या में हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

 

विज्ञापन
Ayodhya: CM Yogi visits Hanumangarhi and Ram Lalla's court on Diwali, lights lamps in the temple premises
राम मंदिर पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रामनगरी अयोध्या में हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने राम मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री के दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।
विज्ञापन




रामलला की आरती उतारी, मंदिर की परिक्रमा की
हनुमानगढ़ी में दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला की आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद राम दरबार में भी विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश की निरंतर उन्नति और नागरिकों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। दर्शन के बाद बाहर निकलने पर श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली पर प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना
अयोध्या प्रवास के दौरान गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहने की कामना की। दसवें दीपोत्सव की भव्यता और विश्व कीर्तिमान की उपलब्धि के बीच मुख्यमंत्री का प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन रामनगरी के आध्यात्मिक माहौल को और गरिमामय बना गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed