Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   OTT Release This Week: Jailer 2 Rabbids Invasion Pushpak Vimaan Student of the Year After Dark to Stream

ओटीटी रिलीज: 'जेलर 2' से 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' तक, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देंगी ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज

Mon, 09 Nov 2026 08:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 09 Nov 2026 08:11 AM IST
सार

  • OTT Release This Week: ओटीटी पर बीता वीक काफी खास रहा और इस बार भी मनोरंजन की भरपूर खुराक मिलेगी।
  • सिनेमाघरों में 'रामायण' लगी है। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज की कतार में हैं।
  • फेस्टिव वीक में क्या-क्या मिलेगा खास? देखिए इस सप्ताह की लिस्ट

विज्ञापन
OTT Release This Week: Jailer 2 Rabbids Invasion Pushpak Vimaan Student of the Year After Dark to Stream
ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली का पांच दिवसीय पर्व इस वीक भी रहेगा। गोवर्धन और भैया दूज के त्योहार के साथ परिवार के साथ कीमती पल बिताने का अवसर है। इस बीच किसी बढ़िया फिल्म या सीरीज से बेहतर भला क्या होगा? अगर सिनेमाघर जाने का मन नहीं है और घर बैठे ओटीटी पर ही कुछ देखना है तो इस बार की लिस्ट में कई खास विकल्प हैं। देखिए लिस्ट... 

विज्ञापन
Trending Videos

OTT Release This Week: Jailer 2 Rabbids Invasion Pushpak Vimaan Student of the Year After Dark to Stream
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'जेलर 2'
सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'जेलर 2' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह 15 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। इसने शानदार प्रदर्शन किया है। अब यह ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म 12 नवंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। यह तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म में मोहनलाल, ऋतिक रोशन, जैकी श्रॉफ और विजय सेतुपति भी कैमियो रोल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

OTT Release This Week: Jailer 2 Rabbids Invasion Pushpak Vimaan Student of the Year After Dark to Stream
रैबिड्स इनवेजन - फोटो : सोशल मीडिया

रैबिड्स इनवेजन
यह एक एनिमेटेड सीरीज है। इस वीक यह रिलीज होने जा रही है। यह 09 नवंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह सीरीज शरारती खरगोश जैसे दिखने वाले एलियन जीवों के इर्द-गिर्द है। त्योहार की तैयारियों और व्यस्तता के बाद इस वीक बच्चों के साथ इस सीरीज का लुत्फ उठाया जा सकता है।

विज्ञापन

OTT Release This Week: Jailer 2 Rabbids Invasion Pushpak Vimaan Student of the Year After Dark to Stream
स्टूडेंट ऑफ द ईयर- आफ्टर द डार्क - फोटो : सोशल मीडिया

स्टूडेंट ऑफ द ईयर- आफ्टर द डार्क
यह एक थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें कुल छह एपिसोड हैं। इसका निर्देशन रीमा माया ने किया है। शनाया कपूर, दिविक शर्मा और मान्या ग्रोवर जैसे कलाकारों से सजी यह सीरीज 13 नवंबर 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसे करण जौहर ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया है।

OTT Release This Week: Jailer 2 Rabbids Invasion Pushpak Vimaan Student of the Year After Dark to Stream
पुष्पक विमानम - फोटो : सोशल मीडिया

पुष्पक विमानम
इस वीक की ओटीटी रिलीज लिस्ट में यह तेलुगु कॉमेडी थ्रिलर सीरीज भी है। यह 12 नवंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह तमिल, मलयालम और हिंदी में भी डब की गई है। इसके छह से आठ एपिसोड हैं। 'पुष्पक विमानम' में साईं रोनक लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed