{"_id":"6acf8512ba53ec29f60c278f","slug":"video-ayathhaya-14-sal-parabha-shararama-ka-itajara-val-pavana-bhama-para-aakara-bhavaka-haii-yama-gatama-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: 14 साल प्रभु श्रीराम के इंतजार वाली पावन भूमि पर आकर भावुक हुईं यामी गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: 14 साल प्रभु श्रीराम के इंतजार वाली पावन भूमि पर आकर भावुक हुईं यामी गौतम
अयोध्या: फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने बुधवार को राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद शाम में हनुमानगढ़ी पहुंचीं और बजरंगबली के दरबार में माथा टेका। दर्शन के बाद उन्होंने राम नाम का जाप किया। मीडिया से बातचीत में यामी ने कहा कि अयोध्या में पहली बार आई हैं। यहां आकर मन बहुत भावुक है। प्रभु श्रीराम और हनुमानजी का आशीर्वाद लेने आई हूं। कामना है कि उनका आशीर्वाद पूरे परिवार पर बना रहे। उन्होंने कहा कि जिस पावन भूमि ने प्रभु श्रीराम के आगमन के लिए 14 वर्षों तक इंतजार किया, वहां दर्शन करना सौभाग्य की बात है। मन में कई कामनाएं रहती हैं। भगवान से यही प्रार्थना की है कि सभी पर कृपा बनाए रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।