फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramlala's garments will be prepared in Ayodhya itself.

Ayodhya News: अयोध्या में ही तैयार होंगे रामलला के वस्त्र

Thu, 15 Oct 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 15 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ramlala's garments will be prepared in Ayodhya itself.
बालकराम का विग्रह। - फोटो : बालकराम का विग्रह।
अयोध्या। रामलला के वस्त्रों की सिलाई के लिए अब दिल्ली पर निर्भरता खत्म करने की तैयारी है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के वस्त्र अयोध्या में ही तैयार कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए सूरत से मखमल, रेशम समेत अन्य कपड़ों की खेप मंगाई जा रही है। ट्रस्ट की अनुमति के बाद कपड़ों का ऑर्डर भी दिया जा चुका है। खेप पहुंचने के बाद स्थानीय स्तर पर सप्ताह के सातों दिन के लिए अलग-अलग रंगों के वस्त्र तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


वस्त्रों की सिलाई की जिम्मेदारी पहाड़ी टेलर्स को देने पर बात हो चुकी है। ये पहले भी रामलला के वस्त्र तैयार करते रहे हैं। नई व्यवस्था को इसी नवरात्र के अंत तक शुरू करने की तैयारी है। हालांकि, तारीख अभी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के वस्त्र दिल्ली में तैयार होते थे। प्रसिद्ध डिजाइनर मनीष त्रिपाठी इन्हें तैयार करते थे और इसके बाद वस्त्र अयोध्या पहुंचाए जाते थे। राम मंदिर ट्रस्ट में बदलाव के बाद अब इस व्यवस्था को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ट्रस्ट के पदाधिकारियों और राम मंदिर की धार्मिक समिति ने अयोध्या में ही रामलला के वस्त्रों की सिलाई कराने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था का उद्देश्य रामलला की नियमित सेवा के लिए वस्त्रों की उपलब्धता स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित करना और व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाना है। कपड़ों की खेप पहुंचने के बाद सातों दिन के वस्त्रों की सिलाई की जाएगी।


दीपोत्सव पर रत्न जड़ित विशेष वस्त्र धारण करेंगे रामलला: अयोध्या। दीपोत्सव पर रामलला रत्न जड़ित विशेष वस्त्र धारण करेंगे। दीपोत्सव की भव्यता और धार्मिक महत्ता के अनुरूप रामलला के लिए यह खास परिधान तैयार किया जाएगा। बेशकीमती रत्नों से सुसज्जित वस्त्र में रामलला की दिव्य छवि आकर्षण का केंद्र बनेगी। विशेष वस्त्र के साथ रामलला का मनोहारी शृंगार किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed