फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A campaign to add names to the voter list will be held on the 17th and 24th

Ayodhya News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 17 व 24 को चलेगा अभियान

Thu, 15 Oct 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 15 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A campaign to add names to the voter list will be held on the 17th and 24th
रुदौली। मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए 17 और 24 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। बुधवार को तहसील सभागार में एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें नए मतदाताओं के साथ नवविवाहित महिलाओं के नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने निरंतर पुनरीक्षण के दौरान फॉर्म-6 के साथ घोषणापत्र देने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। अब पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विशेष अभियान में पहली बार मतदान के पात्र युवाओं, छूटे मतदाताओं, महिलाओं, दिव्यांगों और बेघर नागरिकों के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में कांग्रेस के तारिक, भाजपा के रघुनंदन चौरसिया, बसपा के हिम्मत सिंह सरोज, शिवसेना के संतराम, सपा के विधानसभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव और तहसील अध्यक्ष विंध्याचल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed