{"_id":"6acf2fc62d5e2fe83d032f2c","slug":"video-high-moisture-content-in-paddy-in-fatehabad-farmers-unable-to-sell-their-crop-at-the-mandi-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में धान में नमी, मंडी में नहीं बिक रही किसानों की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में धान में नमी, मंडी में नहीं बिक रही किसानों की फसल
नई अनाज मंडी में धान की फसल लेकर पहुंचे किसानों को मौसम में बदलाव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान श्यामचंद ने बताया कि वह चार दिन पहले अपनी धान की फसल लेकर फतेहाबाद मंडी में पहुंचे थे। उस समय उनकी फसल में नमी की मात्रा 18 फीसदी थी, लेकिन मौसम में आए परिवर्तन के बाद नमी बढ़कर 21 फीसदी हो गई है।
इसके चलते उनकी फसल की सरकारी खरीद नहीं हो पा रही है और उन्हें मंडी में इंतजार करना पड़ रहा है। किसान ने बताया कि फसल की नमी बढ़ने से उनकी परेशानी बढ़ गई है।
वहीं, दूसरी ओर निजी व्यापारी किसानों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम भाव पर कर रहे हैं। निजी व्यापारी धान को 2200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीद रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।