Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Akash Anand in Ayodhya said record of unemployment is also set in UP along with record of lighting lamps

अयोध्या में आकाश आनंद: बोले-हर साल दीये जलाने के रिकॉर्ड के साथ यूपी में बेरोजगारी का भी रिकॉर्ड बनता है

Fri, 20 Nov 2026 05:02 PM IST
Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:02 PM IST
Akash Anand in Ayodhya said record of unemployment is also set in UP along with record of lighting lamps
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने संगठन को सक्रिय करने और जनसभाओं के जरिए अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद शुक्रवार को अयोध्या के बीकापुर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बात करके माहौल को समझा। साथ ही जनसभा को संबोधित किया। आकाश आनंद ने जनसभा को संबोधित करते हुए कि अन्य दलों के लोग सबका साथ का नारा लगाते हैं लेकिन मायावती जी सभी जातियों के लोगों को मंच पर जगह देती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प करवाया। उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि मैं लोगों के पास जाता हूं पूछता हूं कि भाजपा की 10 साल की सरकार में आपको क्या मिला? तो कहते हैं कि काम तो पता नहीं लेकिन प्रचार खूब होता है। खुद की तारीफ करवाने के लिए तो करोड़ों खर्च किए जाते हैं पर गरीबों को इलाज नहीं मिलता है। पेपर लीक होता रहता है। अयोध्या में हर दिवाली पर हर बार दिये जलाने का रिकॉर्ड बनता है पर साथ ही बेरोजगारी का रिकॉर्ड भी प्रदेश में बन रहा है। आकाश आनंद ने कहा कि यूपी में बीते 10 साल में 25,000 स्कूल बंद कर दिए हैं। इससे गरीब बेटियों को शिक्षा नहीं मिल रही है। प्रदेश में शिक्षकों के एक लाख 40,000 पद खाली पड़े हैं पर भर्तियां नहीं हो रही हैं। भाजपा को अपने पैरों पर खड़ा होने वाला नागरिक नहीं चाहिए बल्कि अंधभक्त चाहिए। भाजपा का यही कहना है कि रोजगार मत दो, शिक्षा मत दो। बीते 10 साल में यूपी में सिर्फ एक ही चीज खुली है वो है शराब के ठेके। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसी सरकार को हटा दीजिए। मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाइये, सुशासन लाइए। भाजपा की सरकार में सड़क बनती है और फीता कटने के साथ ही बह जाती है। आकाश आनंद ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बाबा साहेब का नाम तो लेते पर यही कांग्रेस थी जिससे उन्हें नेहरू सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कांग्रेस ने सत्ता में रहने के बावजूद लंबे समय तक बाबासाहेब को भारत रत्न नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भी नहीं बदली है। इनकी सोच अब भी नहीं बदली। इसी तरह सपा ने 2024 में अयोध्या जी जनता से वोट तो ले लिया लेकिन किया कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

धर्मशाला: सेना पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा का हंगामा, मंत्री को पद से हटाने की मांग

20 Nov 2026

VIDEO: बिजली ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

20 Nov 2026

VIDEO: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर कालिख पोतने से हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना

20 Nov 2026

VIDEO: नफा न नुकसान, सजावट समेटी सजावट की दुकान, बटेश्वर मेला में

20 Nov 2026

VIDEO: राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा, दिसंबर तक होगा फाइनेंशियल क्लोजर

20 Nov 2026
विज्ञापन

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कूडो में अंबाला के खिलाड़ियों ने जीते 25 पदक

20 Nov 2026

हिसार के नंगथला स्थित प्लाई फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

20 Nov 2026
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में नवंबर में पहली बार 25°C पर पहुंचा पारा, ठंडी हवाओं से बढ़ी सर्दी

20 Nov 2026

बठिंडा के युवक ने कनाडा में की आत्महत्या

देवोत्थान एकादशी पर गंगा स्नान के लिए काशी में उमड़े श्रद्धालु

20 Nov 2026

सांसद दीपेंद्र के पीएसओ ने मौत से दो घंटे पहले दोस्त से कहा था..., हरियाणा पुलिस में सिपाही के तौर पर भर्ती

20 Nov 2026

बिहार में कोहरा-बारिश से बढ़ेगी ठंड, 21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

20 Nov 2026

VIDEO: 500 जोड़ों के विवाह का साक्षी बना रेलवे मैदान, 10 हजार बारातियों की जुटी भीड़।

20 Nov 2026

VIDEO: ध्रुव द्विवेदी के ऑलराउंडर प्रदर्शन से सीएई चैंपियंस की शानदार जीत।

20 Nov 2026

VIDEO: पेंचक सिलाट ट्रायल में खिलाड़ियों का जलवा, छह ने जीते स्वर्ण पदक।

20 Nov 2026

VIDEO: विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर आयोग ने की 21 जिलों समीक्षा

20 Nov 2026

VIDEO: पंचायत चुनावों से डर रही भाजपा सरकार इसलिए बढ़ाया जा रहा प्रशासकों का कार्यकाल: प्रो. रामगोपाल यादव

20 Nov 2026

VIDEO: देवोत्थान एकादशी पर आज पूरी करेंगे तीन वन की परिक्रमा

20 Nov 2026

VIDEO: दलित समाज के सपा के प्रति बढ़ते झुकाव से बौखलाई भाजपा - शब्बीर

20 Nov 2026

VIDEO: नहर व माइनर की पटरी कटने से फसलों के नुकसान पर भड़के किसान

20 Nov 2026

VIDEO : हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं, शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मनाने में जुटे

20 Nov 2026

कानपुर: प्लास्टर की जगह हाथ पर बंधा मिला गत्ता, नम आंखों से मदद की गुहार लगा रहा पीड़ित

20 Nov 2026

VIDEO : कोटवाधाम को सतनामी पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब, आठवां आयोजन शुरू

20 Nov 2026

VIDEO: मोहनलालगंज: दो डंपरों के बीच फंसी कार, इंजीनियर समीक्षा की मौत, चार की हालत नाजुक

20 Nov 2026

VIDEO: देवउठनी एकादशी पर श्याम बाबा के जयकारों से गूंजा रुपईडीहा, निकली भव्य निशान यात्रा

20 Nov 2026

आईजी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदाले ने देर रात मोगा में की अचानक चेकिंग

फरीदकोट में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने कसी कमर, आधी रात को चेकिंग

उरई: कोंच में घर में घुसकर लूटपाट करने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेड़

20 Nov 2026

अमृतसर में नशे में धुत पुलिसकर्मी की कार ने 12 वर्षीय बच्ची को कुचला, लोगों ने मौके पर दबोचा

20 Nov 2026

औरैया: बिधूना के सलेमपुर में घर के अंदर संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव

20 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed