{"_id":"6aeecbd6378f8d66ea0e939a","slug":"video-raid-on-an-illegal-paneer-factory-in-hasanpur-paneer-and-milk-worth-56000-seized-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हसनपुर में अवैध पनीर फैक्ट्री पर छापा, 56 हजार का पनीर-दूध जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर में अवैध पनीर फैक्ट्री पर छापा, 56 हजार का पनीर-दूध जब्त
Vimal Sharma
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:27 PM IST
Link Copied
हसनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रहरा बाईपास मार्ग पर नफीस दवाखाना के पास स्थित इलियास पनीर भंडार पर औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित हो रही पनीर निर्माण शाला का पर्दाफाश हुआ।
निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर भारी मात्रा में अर्ध निर्मित पनीर व नीले ड्रमों में रखा 125 लीटर दूध बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि इस दूध में मिलावट के लिए डालडा और मिल्क पाउडर का प्रयोग किया गया था। इसके अलावा मौके पर लगभग 199 किलोग्राम निर्मित पनीर का विशाल भंडारण भी पाया गया। कार्रवाई करते हुए 199 किलो पनीर और 125 लीटर मिलावटी दूध को जब्त कर लिया, जिसकी कुल कीमत लगभग 56 हजार आंकी गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने बताया गुणवत्ता की पुष्टि के लिए जब्त सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन पाए जाने पर स्वास्थ्य संबंधी खतरों को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही भारी मात्रा में मिलावटी पनीर व दूध को नष्ट करा दिया गया। अवैध रूप से चल रही इस डेयरी पर हुई कार्रवाई से क्षेत्र के मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।