{"_id":"6aef7d2090dcfd0d1a0ccbfc","slug":"bajrang-dal-activists-outraged-over-discovery-of-meat-stage-a-road-blockade-police-outpost-in-charge-suspended-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177427-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मीट मिलने पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, लगाया जाम, चाैकी इंचार्ज निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मीट मिलने पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, लगाया जाम, चाैकी इंचार्ज निलंबित
विज्ञापन
अमरोहा। दीपावली पर शनिवार रात करीब नाै बजे मोहल्ला लकड़ा में रज्जाक चौकी से 100 कदम दूर मछली वाली गली में ई-रिक्शा में मीट मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने पुलिस पर गोकशी कराने का आरोप लगाकर लकड़ा चौराहे पर जाम लगा दिया। सीओ और कोतवाल से नोकझोंक के बाद तीन थानों का पुलिस बल बुलाना पड़ा। देर रात रज्जाक चाैकी इंचार्ज संदीप बालियान और दो बीट कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया।
मीट की दुकान के पास ई-रिक्शा से मीट उतारा जा रहा था। इसी दौरान बाइक की टक्कर से मीट सड़क पर बिखर गया। पुलिस पहुंची तो मीट विक्रेता भाग निकला, जबकि चालक को हिरासत में ले लिया गया। कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर मीट ले जाकर सड़क पर रखा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार और शहर कोतवाल सीपी शुक्ल ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। नौगावां, अमरोहा देहात और डिडौली से पुलिस बुलानी पड़ी। प्रांत गोरक्षा प्रमुख हेमंत सारस्वत ने मीट विक्रेता के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की।
एएसपी अखिलेश भदाैरिया के समझाने के बाद रात करीब 11:15 बजे कार्यकर्ता शांत हुए। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए चाैकी इंचार्ज संदीप बालियान और कांस्टेबल को निलंबित किया गया है।