{"_id":"694a9791382c5d5b750a4891","slug":"video-mahal-samata-paca-paragatashal-kasana-shal-ougdhhakara-kae-samamanata-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला समेत पांच प्रगतिशील किसान शॉल ओढ़ाकर किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समेत पांच प्रगतिशील किसान शॉल ओढ़ाकर किए सम्मानित
कृषि वैज्ञानिकों ने किसान दिवस पर महिला किसान समेत पांच प्रगतिशील किसानों को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। किसानों ने देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का सजीव संबोधन सुना।
किसान दिवस पर मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले भर से 195 किसान शामिल हुए। किसानों को देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का सजीव संबोधन सुनाया गया। इसके बाद प्रगतिशील किसानों सोमपाल, चंद्रपाल सिंह, हुकम सिंह, नसीम, बवीता देवी को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ.एके मिश्र, डॉ.शीशपाल सिंह, डॉ. अमित तोमर, डॉ. प्राची पटेल, डॉ.आरपी सिंह आदि मौजूद रहे। उधर भाकियू महिला शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीना रानी ने मीरपुर के प्राथमिक विद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उधर बसपा के वरिष्ठ नेता बलवीर सिंह के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर इंद्रवती देवी, निरंजन सिंह, मीनाक्षी चौधरी, विपिन कुमार, देवेंद्र गुड्डू, दिनेश चंद्र, धर्मेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।