फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Factory worker dies in an accident; family members stage a protest by placing the body at the factory gate.

Amroha News: हादसे में फैक्टरी कर्मी की मौत, परिजनों ने फैक्टरी के गेट पर शव रखकर किया हंगामा

Thu, 22 Oct 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 22 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Factory worker dies in an accident; family members stage a protest by placing the body at the factory gate.
गजरौला। नाईपुरा के पास स्थित एक फैक्टरी के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में फैक्टरी कर्मी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धीमरखेड़ी निवासी अजय कुमार (23) की मौत हो गई। परिजनों ने आर्थिक मदद की मांग करते हुए फैक्टरी के गेट पर शव रखकर जमकर हंगामा किया। फैक्टरी प्रबंधन के मदद के आश्वासन पर परिजन शांत हुए, तब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धीमरखेड़ी निवासी अजय कुमार नाईपुरा के पास स्थित एक औद्योगिक इकाई में काम करता था। बुधवार सुबह वह बाइक से फैक्टरी जा रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब छह बजे फैक्टरी के पास पहुंचने पर उसकी बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे अन्य फैक्टरी कर्मियों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही परिजनों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

काफी देर उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए, जिसके बाद परिजन उसे मेरठ ले गए लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बाद में परिजनों ने शव फैक्टरी के गेट पर रखकर आर्थिक मदद की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने। हंगामा बढ़ने पर फैक्टरी प्रबंधन मौके पर पहुंचा और मृतक के परिजनों को दो माह का वेतन और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि मदद के आश्वासन पर परिजनों के शांत होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed