{"_id":"6ad917ee3f1685d7050293cb","slug":"attacked-a-customer-on-the-head-with-scissors-at-a-medical-store-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-176148-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मेडिकल पर ग्राहक के सिर पर कैंची से कर दिया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मेडिकल पर ग्राहक के सिर पर कैंची से कर दिया हमला
Thu, 22 Oct 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
ढबारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी में मेडिकल संचालक व मेडिकल पर मौजूद उसके साथी ने एक व्यक्ति के सिर में कैंची से हमला कर दिया।
बता दें कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव खेलिया पट्टी निवासी गुड्डू तीन दिन पहले ढबारसी के एक मेडिकल स्टोर से बेबी किट ले गया था, जिसे बदलने के लिए वह लगातार आ रहा था, लेकिन दुकानदार ने किट बदलने से मना कर दिया। गुड्डू के ज्यादा कहने पर दुकानदार भड़क गया और अपने साथी के साथ मिलकर गुड्डू पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित गुड्डू का मेडिकल करवाया गया, जिसमें उसके कई टांके भी आए हैं। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।