{"_id":"6aff34e9698615aea001f009","slug":"video-leopards-at-the-tigri-ganga-mela-will-be-captured-using-a-tranquilizing-gun-from-bijnor-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"तिगरी गंगा मेले में बिजनौर की ट्रेंकुलाइजिंग गन से पकड़े जाएंगे तेंदुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी गंगा मेले में बिजनौर की ट्रेंकुलाइजिंग गन से पकड़े जाएंगे तेंदुए
गजरौला। तिगरी गंगा मेले से चंद कदम दूरी पर पिछले महीने शिकारियों के जाल के खटके में फंसे तेंदुए के कारण वन विभाग ने मेले में सुरक्षा के
अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। तेंदुए की दस्तक की आशंका के कारण बिजनौर से ट्रेंकुलाइजिंग गन मंगाई हैै। जिससे तेंदुआ आ जाने पर बेहोश कर पकड़ा जा सके।
तिगरी में गंगा किनारे कार्तिक पूर्णिमा मेला चल रहा है। जिसमें कई लाख श्रद्धालु पहुंच गए हैं। पांच किमी के दायरे में गंगा मेला बसा है। मेले में पुलिस के साथ ही वन विभाग ने भी सुरक्षा केे अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए पहली बार पिंजड़ा मंगाकर वन विभाग की चौकी में रखा है। उसे पकड़ने के लिए बेहोश करना पड़ता हैै। इसलिए बिजनौर से
ट्रेंकुलाइजिंग गन मंगाकर रखी हैै। सांप और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए भी चौकी पर जाल आदि उपकरण रखे गए हैं। बताते चलें कि इसी साल 25 अक्तूबर को मोहरका पट्टी व तिगरी के बीच गंगा तट पर तेंदुआ शिकारियों के जाल के खटके में फंस गया था। इस कारण वन विभाग को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े हैं। वन विभाग के एसडीओ विमल कुमार भारद्वाज ने बताया कि तेंदुए को बेहोश करने के लिए बिजनौर से ट्रेंकुलाइजिंग गन मंगाकर रखी हैै। पिंजड़ा भी लाया गया हैै। एक वन दरोगा समेत चार का स्टाफ हर समय चौकी पर मुस्तैद रहता हैै।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।