{"_id":"6ae9cab7b300a7a48d09a368","slug":"video-crushing-season-begins-at-triveni-sugar-mill-chandanpur-inaugurated-by-the-dm-and-the-mla-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर के पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ, डीएम और विधायक ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर के पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ, डीएम और विधायक ने किया उद्घाटन
त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर में पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम डॉ. नितिन गौड़ और विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने मिल परिसर में हवन-पूजन में भाग लिया और मिल की मुख्य चैन में गन्ना डालकर आधिकारिक रूप से पेराई सत्र की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान मिल पर अपना पहला गन्ना लेकर पहुंचने वाले प्रगतिशील किसानों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिससे किसानों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने किसानों को समय पर गन्ना भुगतान और मिल संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं के प्रति आश्वस्त किया। इस उद्घाटन समारोह में मिल के उपाध्यक्ष अमोद कुमार शर्मा, अपर महाप्रबंधक अमेज कुमार सिंह, महाप्रबंधक गन्ना इंद्र कुमार शर्मा, महाप्रबंधक उत्पादन टी.सी. राजोरिया, प्रधान संघ अध्यक्ष यशपाल सिंह खड़गवंशी, भाजपा नेता प्रमोद त्यागी, मिल डायरेक्टर सत्येंद्र त्यागी आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।