{"_id":"6af218073e0723052307d399","slug":"leopard-spotted-on-canal-bridge-panic-among-villagers-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177490-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नहर की पुलिया पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नहर की पुलिया पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव शेखूपुर गुर्जर में रविवार देर रात मध्यगंगा नहर की पुलिया पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बाइक सवार युवक की सूचना पर ग्रामीण लाठी-डंडे और टार्च लेकर मौके पर पहुंचे। शोर मचाने और टार्च की रोशनी पड़ने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में काफी समय से तेंदुए की आवाजाही है। इससे किसानों को रात में खेतों की रखवाली और पशुओं को चारा डालने जाने में डर लग रहा है। किसान दिनेश कुमार पंवार, रजत कुमार, जितेंद्र सिंह पंवार, शरद पंवार और रेनू कश्यप ने बताया कि वन विभाग से कई बार पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्हें आशंका है कि तेंदुआ किसी दिन ग्रामीणों या पशुओं पर हमला कर सकता है।
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम गांव भेजी गई थी। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जरूरत पड़ने पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।