{"_id":"695d1fa0485a52f060083468","slug":"video-co-and-sdm-sealed-the-guest-house-that-was-operating-without-registration-2026-01-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीओ व एसडीएम ने सील किया बिना पंजीकरण चल रहा गेस्ट हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ व एसडीएम ने सील किया बिना पंजीकरण चल रहा गेस्ट हाउस
गजरौला सीओ व एसडीएम ने छापा मारकर बिना पंजीकरण चल रहा गेस्ट हाउस पकड़ा। उन्होंने हाईवे की सर्विस रोड किनारे और लाइब्रेरी के निकट चल रहे जीएस गेस्ट हाउस को सील कर दिया। दोनों अफसरों द्वारा की गई चेकिंग के दौरान उसमें युवक और युवतियां पाए गए। मगर कोई गलत नहीं पाया गया। मगर पंजीकरण नहीं पाया गया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि आस पास के लोगों दारा शिकायत की गई थी कि भानपुर खालसा के सामनेे हाईवे की सर्विस रोड किनारे एक गेस्ट हाउस चल रहा है। जिसमें बाहरी युवक और युवतियां आते हैं। उससे मोहल्ले का माहौल बिगड़ रहा है। साथ ही उसकेे बराबर में लाइब्रेरी है। जिसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को गेस्ट हाउस के कारण परेेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। शिकायत को गंभीरता से लेकर उन्होंने व एसडीएम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। गेस्ट हाउस में चेकिंग की। इस दौरान उसमें कुछ युवक और युवतियां पाए गए, लेकिन कोई गलत नहीं पाया गया। गेस्ट हाउस संचालक से गेस्ट हाउस के पंजीकरण की जानकारी ली, लेकिन वह पंजीकरण नहीं दिखा सका। इस कारण जीएस गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई जांच कर की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।