{"_id":"6ac169fb19a99c6f73093b22","slug":"kothi-khidmatpur-won-the-cricket-title-by-defeating-dhanaura-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-174630-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कोठी खिदमतपुर ने धनौरा को हराकर क्रिकेट खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कोठी खिदमतपुर ने धनौरा को हराकर क्रिकेट खिताब जीता
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के मिनी स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय सीनियर वर्ग बालक क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें कोठी खिदमतपुर, नारंगपुर, अमरोहा, धनौरा और हसनपुर संकुल की टीमों ने भाग लिया। फाइनल में कोठी खिदमतपुर ने धनौरा को 28 रन से हराकर खिताब जीता।
शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मुकाबले में धनौरा ने अमरोहा और दूसरे में कोठी खिदमतपुर ने नारंगपुर को हराया। सेमीफाइनल में कोठी खिदमतपुर ने हसनपुर को 40 रन पर ऑलआउट कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में कोठी खिदमतपुर ने धनौरा के सामने 54 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में धनौरा की टीम 26 रन पर ऑलआउट हो गई। आयोजक प्रधानाचार्य सुधीर चौहान ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा सचिव विजय सिंह, जिला क्रीड़ा प्रभारी सुरेंद्र सिंह, अच्छे लाल यादव, सुरेंद्र प्रताप सिंह, कुलदीप प्रताप सिंह समेत शिक्षक व खेल अधिकारी मौजूद रहे। निर्णायक मुनेंद्र सिंह यादव, ओवैस जाहिर और शाहजेब तकी रहे।