फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man who went to Russia was recruited into the army and sent to the Ukraine front.

Amroha News: दो वर्ष पूर्व स्टडी वीजा पर रूस गए युवक को सेना में भर्ती कर यूक्रेन मोर्चे पर भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to Russia was recruited into the army and sent to the Ukraine front.
मंडी धनौरा(अमरोहा)। स्टडी वीजा पर रशियन भाषा सीखने गए क्षेत्र के गांव छीतरा निवासी युवक को जबरन वहां की सेना में भर्ती कर यूक्रेन के युद्ध मोर्चे पर भेज दिया गया। बीती एक जुलाई को युद्ध के दौरान युवक घायल हो गया। अब बीते 10 दिन से उसकी कोई खबर नहीं मिलने पर परिजन बेहद चिंतित है। परिजन दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से भी युवक का पता लगाने की गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन

ग्राम छीतरा निवासी अमन की ओर से पुलिस अधीक्षक को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि उसका भाई अक्षय दो साल पहले स्टडी वीजा पर रूस गया था। उसने वहां पर रशियन भाषा का तीन माह का कोर्स करने के बाद अपने वीजा की अवधि बढ़वा ली और एक मशहूर कंपनी के रेस्टोरेंट में पार्ट टाइम जॉब कर ली। पत्र में कहा गया है कि अलीशा नाम की महिला ने उसके भाई को मोटा वेतन दिलाने का झांसा देकर रूस की सेना में भर्ती करा दिया। अलीशा ने भाई को वहां की नागरिकता भी दिला दी।
विज्ञापन

अमन का आरोप है कि उसके भाई को युद्ध क्षेत्र में टनल बनाने व गड्ढे खोदने का काम बताकर सेना में भर्ती किया गया था, लेकिन उसे युद्ध के अग्रिम मोर्चे पर भेज दिया गया। अमन का कहना है कि बीती एक जुलाई को युद्ध के दौरान अक्षय घायल हो गया। उसको उसकी यूनिट में वापस कर इलाज शुरू कर दिया। अमन ने बताया कि बीती 24 सितंबर से उसकी व परिजनों की अक्षय से बात नहीं हो पाई है। अक्षय द्वारा दिए गए सभी नंबर बंद हैं। परिजनों को अक्षय की कुशलता की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसका पता लगाने के लिए दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों व रूसी दूतावास के अधिकारियों से मिल चुके हैं। लेकिन कही से भी उनको संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। बेटे की कुशलता के लिए पिता रणधीर भी बेहद परेशान है। मोबाइल फोन की घंटी बजने पर ऐसा लगता है कि शायद उनके बेटे की कुशलता का फोन आया है। परिजनों ने एसपी से अक्षय का पता लगाने की गुहार लगाई है।
------
शिकायत मिलने के बाद हमारी ओर से उत्तर प्रदेश मुख्यालय और संबंधित दूतावास को पत्राचार कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई वहीं से की जाएगी।

— लखन सिंह यादव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed