फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुर्खियां:पीएम मोदी-कैप्टन स्मित को इस्राइल आमंत्रित; भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रन चेज

Sun, 04 Oct 2026 05:08 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 04 Oct 2026 05:08 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें।
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
नेतन्याहू ने पीएम मोदी और कैप्टन स्मित को इस्राइल के जश्न ए आजादी में आमंत्रित किया - फोटो : एएनआई-वीडियो ग्रैब
कैप्टन स्मित का सम्मान: नेतन्याहू बोले- पीएम मोदी के साथ भारतीय पायलट आमंत्रित, इस्राइल की आजादी से क्या नाता?
इस्राइली की आजादी के जश्न में इस वर्ष भारतीय पायलट स्मित मच्छार भी शरीक हो सकते हैं। कैप्टन स्मित के सम्मान में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वे इस्राइल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी को सेलिब्रेट्री फ्लेम थामने के लिए आमंत्रित करते हैं। नेतन्याहू ने अस्पताल में इलाज करा रहे भारतीय पायलट से बात भी की। इस्राइल की आजादी से जुड़े विशेष आयोजन में आम तौर पर इस्राइली नागरिक ही फ्लेम को थामने का गौरव हासिल करते हैं, लेकिन इस वर्ष नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को यह सम्मान देने का एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर 
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पाकिस्तान से सीमा पार घुसपैठ पर भारत ने जताया कड़ा विरोध: राजनयिक प्रभारी तलब, दोबारा ऐसी घटना रोकने को कहा
भारत ने शनिवार को पाकिस्तान के राजनयिक प्रभारी साद वाराइच को तलब किया। भारत ने पाकिस्तान की ओर से हो रही सीमा पार अवैध घुसपैठ को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारत ने पाकिस्तान पर ऐसी घुसपैठ को लगातार मदद देने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
वेस्टइंडीज ने जीता आखिरी वनडे - फोटो : PTI
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रन चेज: शाई होप ने मचाई तबाही, रोहित-ऋतुराज-केएल की मेहनत पर फिरा पानी
शाई होप की कप्तानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को पांच विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 351 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, लेकिन वेस्टइंडीज ने कप्तान होप की नाबाद 162 रन की तूफानी पारी के दम पर 48.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 352 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। यह वनडे में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। हालांकि, शुरुआती दोनों मुकाबले जीतने के कारण भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
कैंची धाम.. - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन की छुट्टी: हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी; होटल से लेकर पार्किंग तक फुल
तीन दिन की छुट्टियों के कारण दिल्ली एनसीआर के पास के पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। पर्यटन स्थलों के होटल फुल हैं, सड़कें जाम और पार्किंग में जगह नहीं है। एडवांस बुकिंग के बावजूद पर्यटक समय पर होटल नहीं पहुंच सके। पर्यटकों के सैलाब से पहाड़ों का दम बेशक फूल रहा है, लेकिन स्थानीय कारोबारियों का व्यवसाय चमक गया है। होटल, होम स्टे, रेस्तरां और टैक्सी कारोबार को भी रफ्तार मिली। पढ़ें पूरी खबर 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed