फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teacher MLC Election: Seven polling parties to conduct the election.

शिक्षक एमएलसी चुनाव : सात पोलिंग पार्टियां कराएंगी चुनाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Teacher MLC Election: Seven polling parties to conduct the election.
अमरोहा। शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए जिले में सात बूथ बनाए गए हैं। इन पर सात पोलिंग पार्टियां मतदान कराएंगी। प्रत्येक टीम में चार कर्मचारी रहेंगे। 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा।
विज्ञापन

जिले में 5718 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भाजपा ने डॉ. हरि सिंह ढिल्लो और सपा ने दानिश अख्तर को प्रत्याशी बनाया है। शिक्षक एमएलसी चुनाव में शिक्षक मतदाता बैलेट पेपर से मतदान करते हैं और वरीयता क्रम में वोट दर्ज करते हैं।
विज्ञापन

एडीएम गरिमा सिंह ने बताया कि अमरोहा, धनौरा, जोया, गंगेश्वरी, गजरौला, हसनपुर ब्लॉक और नौगावां सादात नगर पंचायत में बूथ बनाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। नामांकन और मतगणना बरेली में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडी अम्बरीश कुमार ने बताया कि सात पोलिंग पार्टियां बनाई जा रही हैं और 21 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा जाएगा। 22 अक्तूबर को कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed