{"_id":"6a940e7f24be2707350b5406","slug":"video-video-kabnata-matara-rajabhara-bl-akhalsha-oura-rahal-ka-thasata-tatana-val-sapa-sa-thara-bnaega-kagarasa-nata-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कैबिनेट मंत्री राजभर बोले- अखिलेश और राहुल की दोस्ती टूटने वाली, सपा से दूरी बनाएंगे कांग्रेस नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कैबिनेट मंत्री राजभर बोले- अखिलेश और राहुल की दोस्ती टूटने वाली, सपा से दूरी बनाएंगे कांग्रेस नेता
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया। अंबेडकरनगर में उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोस्ती अब टूटने वाली है। दोनों के बीच सामने आ रही बयानबाजी और राजनीतिक गतिरोध से संकेत मिल रहे हैं कि राहुल गांधी सपा से दूरी बनाने की तैयारी में हैं।
राजभर ने कहा कि राहुल गांधी को अब समझ में आ गया है कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने वाली नहीं है। ऐसे में वह सपा से किनारा कर सकते हैं, ताकि सपा से जुड़े विवादों और बदनामी का असर कांग्रेस पर न पड़े। उन्होंने अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बनाने के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश का सरकार बनाने का सपना खत्म हो चुका है। अब उन्हें सरकार बनाने की तैयारी के बजाय ‘अगली पैदाइश’ की तैयारी करनी चाहिए।
पीडीए की नई परिभाषा पर भी हमला
अखिलेश यादव की ओर से पीडीए की नई परिभाषा बताए जाने पर राजभर ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि पीडीए में ‘पेशेंस’ यानी धैर्य, ‘डिसप्लिन’ यानी अनुशासन और ‘एक्शन’ यानी कार्रवाई की बात की जा रही है तो पहले अखिलेश यादव को अपनी पार्टी के लोगों को इसका पाठ पढ़ाना चाहिए।
उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय चोरी, छिनैती, लूट, डकैती और हत्या जैसी घटनाएं होती रहीं, लेकिन अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव आए दिन ऐसी बातें करते हैं, जिससे उनका खुद ही मजाक बनता है।
11 हजार के वादे पर भी साधा निशाना
रक्षाबंधन के दौरान मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाने के मामले को लेकर भी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 हजार रुपये देने का दावा किया गया था, लेकिन केवल 1,100 रुपये दिए गए। राजभर ने इसमें भी घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब ऐसे दावों और वादों को समझ चुकी है।उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा को दोबारा सत्ता में लाने के मूड में नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।