{"_id":"6aa2f147d2b2eecd740a559a","slug":"recruitment-drive-for-security-guards-and-supervisors-camp-to-be-held-from-september-16-to-24-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-164607-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती, 16 से 24 सितंबर तक शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती, 16 से 24 सितंबर तक शिविर
Thu, 10 Sep 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और एसआईएस इंडिया लिमिटेड की ओर से विभिन्न विकास खंड मुख्यालयों पर भर्ती शिविर लगाए जाएंगे। भीटी व कटेहरी में 16-17 सितंबर, जलालपुर व टांडा में 18-19 सितंबर, भियांव व बसखारी में 21-22 सितंबर तथा अकबरपुर ब्लॉक में 23-24 सितंबर को शिविर आयोजित होगा। सुरक्षा सैनिक पद के लिए हाईस्कूल पास, उम्र 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेमी, सीना 80-85 सेमी और वजन 56 से 90 किलोग्राम निर्धारित है। सुपरवाइजर पद के लिए इंटरमीडिएट पास, उम्र 19 से 40 वर्ष और लंबाई 170 सेमी होनी चाहिए। भर्ती अधिकारी राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए जौनपुर भेजा जाएगा।
इन शहरों में मिलेगी नौकरी
प्रशिक्षण के बाद बनारस, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, बंगलुरू, नोएडा, गुड़गांव समेत विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों, अस्पतालों, रेलवे-मेट्रो और अन्य संस्थानों में तैनाती दी जाएगी। इन्हें 15 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। साथ ही पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन व इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।