फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five women weeding a paddy field were scorched by a lightning strike

Ambedkar Nagar News: धान की निराई कर रहीं पांच महिलाएं बिजली गिरने से झुलसीं

Thu, 10 Sep 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 10 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Five women weeding a paddy field were scorched by a lightning strike
राजेसुल्तानपुर। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के भभौरा गांव में बुधवार शाम धान के खेत में काम कर रहीं पांच महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं। तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से खेत में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन


बताया गया कि गांव निवासी पुनीत मौर्य के खेत में बुधवार शाम करीब पांच बजे महिलाएं धान की निराई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से गीता देवी (45) और मुन्नी देवी (40) को अपेक्षाकृत अधिक चोटें आईं। वहीं कमलावती (50), इसावती (35) और भानमती (45) भी झुलस गईं। घटना की जानकारी होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी महिलाओं को उपचार के लिए ले गए। परिजनों के अनुसार इलाज के बाद सभी की स्थिति ठीक बताई गई और उन्हें घर ले आया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed