फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Protest held with body for two hours; murder FIR registered

Ambedkar Nagar News: दो घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन, हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Thu, 10 Sep 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 10 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Protest held with body for two hours; murder FIR registered
झटका मशीन से धीरेंद्र की मौत मामले में पेड़िया गांव में प्रदर्शन के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़।
जलालपुर। जलालपुर के पेठिया गांव में झटका मशीन की चपेट में आने से धीरेंद्र सागर (33) की मौत हो गई। बुधवार शाम शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने उसे घर के सामने रखकर धरना दिया। उन्होंने परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग की।
विज्ञापन

धीरेंद्र बुधवार को जानवरों के लिए घास काटने खेत गए थे। आरोप है कि पेठिया निवासी अभिमन्यु श्रीवास्तव के खेत में लगी झटका मशीन के तार से उनकी मौत हुई। परिजनों के अनुसार, मृतक की पत्नी अल्का देवी ने सुबह ही शिकायत पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। हालांकि, अफसर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कह रहे थे। शाम करीब 04.30 बजे शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने गांव के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक एसडीएम या कोई उच्च अधिकारी मांगों पर आश्वासन नहीं देता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम, सीओ समेत कई थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अल्का देवी और परिवार के अन्य लोगों ने 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। अधिकारियों के मान-मनौव्वल और उचित मुआवजे के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। करीब दो घंटे बाद शाम 06.30 बजे वे अंतिम संस्कार को राजी हुए। इसके बाद अंत्येष्टि स्थल बालाघाट पर धीरेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि अभिमन्यु श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

झटका मशीन से धीरेंद्र की मौत मामले में पेड़िया गांव में प्रदर्शन के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़।

झटका मशीन से धीरेंद्र की मौत मामले में पेड़िया गांव में प्रदर्शन के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़।

झटका मशीन से धीरेंद्र की मौत मामले में पेड़िया गांव में प्रदर्शन के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़।

झटका मशीन से धीरेंद्र की मौत मामले में पेड़िया गांव में प्रदर्शन के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed