{"_id":"6af9e7bc2c46d8c1f80c8f21","slug":"dev-indravati-mahavidyalaya-became-the-champion-after-winning-by-two-runs-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-169175-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो रन से जीतकर देव इंद्रावती महाविद्यालय बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो रन से जीतकर देव इंद्रावती महाविद्यालय बना चैंपियन
विज्ञापन
सुल्तानपुर जिले के श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल म
कटेहरी। आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी की टीम ने नंदिनी महाविद्यालय को दो रन से हराकर अंतरमहाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। शनिवार को सुल्तानपुर जिले के श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज में खेले गए 12 ओवर के फाइनल में देव इंद्रावती की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 123 रन बनाए। जवाब में नंदिनी महाविद्यालय की टीम नौ विकेट पर 121 रन ही बना सकी।
देव इंद्रावती की ओर से गोपाल कुमार ने 40 और संजीव ने 35 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नंदिनी की टीम को रोकने में दिग्विजय की गेंदबाजी निर्णायक रही। उन्होंने हैट्रिक समेत पांच विकेट झटककर टीम की जीत सुनिश्चित की। दिग्विजय को मैन ऑफ द मैच और गोपाल कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
देव इंद्रावती की टीम ने दूसरे चक्र में गणपत सहाय महाविद्यालय को हराया था। इसके बाद सेमीफाइनल में पिछले वर्ष की विजेता डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर की टीम को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
खिताबी जीत पर देव इंद्रावती ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधक डॉ. राना रणधीर सिंह सहित कोच डॉ. आकाश श्रीवास्तव, खेल प्राध्यापक डॉ. मनोज सिंह, प्राचार्य डॉ. एबी सिंह और अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।