{"_id":"6835bb9c66004e29900f4f53","slug":"video-video-abdakaranagara-opada-khatama-hana-sa-eka-ghata-pahal-cal-gaii-dakatara-maraja-aakara-shata-2025-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंबेडकरनगर: ओपीडी खत्म होने से एक घंटे पहले चली गईं डॉक्टर, मरीज आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंबेडकरनगर: ओपीडी खत्म होने से एक घंटे पहले चली गईं डॉक्टर, मरीज आक्रोशित
जलालपुर कस्बे में स्थित महिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हैं। यहां की चिकित्सकों के अवकाश पर चले जाने के बाद कटेहरी से महिला चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन मंगलवार को ओपीडी का समय खत्म होने से पहले ही वल चली गईं। इस पर यहां आई मरीजों ने आक्रोश जताया। कोई सुनवाई न होने पर मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा।
महिला अस्पताल में तैनात डॉ. रमा के अवकाश पर चले जाने के कारण यहां पर कटहरी से डॉ. शालिनी पांडेय को नियुक्त किया गया है। मंगलवार को करीब एक बजे ही वह उठ गईं। कुछ मरीजों को गाड़ी में बैठे-बैठे देखा, फिर उन्हें बुधवार को आने के लिए कहा। इस दौरान महिला आरती देवी, अनुष्का, मालती, रेनू त्रिपाठी इलाज से वंचित रह गईं।
महिलाओं ने बताया कि अस्पताल पर इलाज के लिए ओपीडी खत्म होने के एक घंटे पहले ही आ गए थे, लेकिन डॉक्टर न होने के कारण इलाज नहीं हो पाया। महिलाओं ने बताया कि वह लोग करीब 20 से 25 किलोमीटर की दूरी तय करके अस्पताल पहुंची हैं। तपती धूप में इंतजार करने के बाद भी उन्हें बिना इलाज लौटना पड़ रहा। इस मामले में जब डॉ. शालिनी पांडेय ने बताया कि बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी, इसी कारण वापस आना पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।