{"_id":"6aa10dc22431ef94890b0395","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-nakal-aayaravathaka-thavao-ka-pakajaga-ka-bhadafaugdha-cara-para-parathamaka-tharaja-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में नकली आयुर्वेदिक दवाओं की पैकेजिंग का भंडाफोड़, चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में नकली आयुर्वेदिक दवाओं की पैकेजिंग का भंडाफोड़, चार पर प्राथमिकी दर्ज
जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपरीचांदपुर गांव में जिला प्रशासन, पुलिस और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर कथित रूप से नकली आयुर्वेदिक दवाओं की पैकेजिंग, भंडारण और आपूर्ति के नेटवर्क का खुलासा किया है। टीम ने मौके से बड़ी संख्या में स्टीकर, होलोग्राम, खाली डिब्बियां, बिना लेबल की टैबलेट, पैकेजिंग सामग्री और हीट श्रिंक मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रणजीत कुमार की ओर से जैतपुर थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, जिलाधिकारी ईशा प्रिया के समक्ष योगीराज आयुर्वेदिक दवा कंपनी की ओर से नकली व डुप्लीकेट दवाओं के निर्माण, पैकिंग, भंडारण और आपूर्ति की शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद मंगलवार यानी 8 सितंबर को एसडीएम जलालपुर मधुमिता सिंह, जलालपुर कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव, जैतपुर थाना प्रभारी प्रेमचंद और आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गोपरीचांदपुर निवासी शिवम पांडेय के मकान पर छापा मारकर जांच की।
बड़ी मात्रा में स्टीकर और पैकिंग सामग्री मिली
जांच के दौरान टीम को न्यू आर्थो पावर के 27,918 स्टीकर और योगीराज के 58,672 एमआरपी स्टीकर मिले। इसके अलावा पैकेजिंग पॉलीथीन, योगीराज गाउट वटी के स्टीकर व प्रचार साहित्य, होलोग्राम, बड़ी मात्रा में बिना लेबल की टैबलेट, प्लास्टिक की डिब्बियां व ढक्कन तथा हीट श्रिंक मशीन भी बरामद होने की बात कही गई है। मौके से श्री श्याम आयुर्वेद भवन गोरखपुर समेत अन्य कंपनियों की दवाएं और पैकेजिंग सामग्री भी मिलने का दावा किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।