{"_id":"68482768f8d6e72882031ad3","slug":"video-video-abdakaranagara-brata-sa-thalha-ka-rashatathara-sa-nata-bhara-bga-chhanana-val-garaha-ka-tana-shatara-garafatara-2025-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंबेडकरनगर: बरात से दूल्हे के रिश्तेदारों से नोटों भरा बैग छीनने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंबेडकरनगर: बरात से दूल्हे के रिश्तेदारों से नोटों भरा बैग छीनने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार
बीते दिनों भीटी क्षेत्र के दिलावलपुर पुरानी भीटी में आई बरात में दूल्हे के फूफा के हाथ में रखे बैग को उचक्को द्वारा छीन कर फरार हो जाने के मामले में पुलिस ने अंतर्जनपदीय तीन चोरों को नकदी समेत बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है । एसपी केशव कुमार ने बताया कि बीते 18 मई को सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी अंकित कुमार अग्रहरि के यहां से थाना क्षेत्र के दिलावलपुर पुरानी भीटी शिवकुमार अग्रहरि के यहां बारात आई थी।
बारात में जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर निवासी प्रदीप अग्रहरि भी आए थे । द्वार पूजा पर जाते समय एक अज्ञात व्यक्ति बारातियों के साथ चलने लगा । मौका मिलते ही रिश्तेदार प्रदीप अग्रहरि के कंधे में दबा हुआ बैग जिसमें रखा 28 से 30000 रुपया लेकर फरार हो गया । पुलिस ने तत्समय तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दिया।
मंगलवार भोर में भीटी चनहा मार्ग स्थित काली माई चौरा के आगे भीटी चनहा रोड से तीनों को गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ के दौरान अयोध्या जनपद के तारुन थानांतर्गत पाली अचलपुर निवासी मनीष उर्फ गणेश, दिव्यांश तथा इसी थाना क्षेत्र के चितावां निवासी अनिल को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारी के समय आरोपियों के कब्जे से 91 हजार नगद तथा घटना में प्रयोग हुई पल्सर बाइक बरामद हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।