फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Opportunity to register for classes 9 and 11 until the 30th

Ambedkar Nagar News: कक्षा नौ और 11 में पंजीकरण का मौका 30 तक

Sat, 12 Sep 2026 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Opportunity to register for classes 9 and 11 until the 30th
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों के बीच विद्यार्थियों और विद्यालयों को राहत दी है। बोर्ड ने कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण के साथ ही हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के परीक्षा फार्म और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथियां बढ़ा दी हैं। इससे विद्यार्थियों और विद्यालयों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर निर्धारित की गई है। वहीं, कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने और अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
विज्ञापन

डीआईओएस कौस्तुभ सिंह ने बताया कि पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय सहित अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज किए जाएं। फोटो समेत शैक्षिक विवरण भी निर्धारित समय में वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार अक्तूबर तक होगी विवरणों की जांच
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों के विवरणों की जांच का अवसर दिया गया है। एक से चार अक्तूबर तक नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय और फोटो समेत अन्य विवरणों का सत्यापन किया जाएगा। किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर पांच से आठ अक्तूबर तक संशोधन किया जा सकेगा।

15 अक्तूबर तक जमा करनी होगी नामावली
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के पंजीकृत विद्यार्थियों की चेकलिस्ट की जांच एक से छह अक्तूबर तक होगी। इसके बाद विद्यालयों को फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र की प्रति तैयार करनी होगी। इसे डीआईओएस कार्यालय में 15 अक्तूबर तक जमा करना अनिवार्य होगा। विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed