फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The electricity kept flickering all night, leaving people sweaty and uncomfortable

Ambedkar Nagar News: रातभर गुल रही बिजली, उमस में बेहाल रहे लोग

Sat, 12 Sep 2026 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The electricity kept flickering all night, leaving people sweaty and uncomfortable
कल्याणपुर बिजली घर के सिकंदरपुर फीडर की खराब ट्राली। संवाद
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शुक्रवार रात बिजली कटौती और लोकल फाल्ट से उपभोक्ता परेशान रहे। सम्मनपुर के कल्याणपुर विद्युत उपकेंद्र की ट्रॉली में तकनीकी खराबी आने से सिकंदरपुर फीडर की आपूर्ति करीब साढ़े तीन घंटे बाधित रही। वहीं, टांडा में लोकल फाल्ट के चलते रातभर बिजली की आवाजाही बनी रही। इससे उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न मिलने से पावरलूम भी बंद रहे।
विज्ञापन

हजपुरा संवाद के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे सिकंदरपुर फीडर की बिजली अचानक गुल हो गई। करीब आधे घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर उपभोक्ताओं ने बिजलीकर्मियों से संपर्क किया। बताया गया कि कल्याणपुर विद्युत उपकेंद्र से सिकंदरपुर बिजलीघर को आपूर्ति देने वाली ट्रॉली में तकनीकी खराबी आ गई है।
विज्ञापन

स्थानीय बिजलीकर्मियों ने खराबी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई। टांडा बिजलीघर से एक बिजलीकर्मी को रात करीब 12 बजे ट्रॉली की खराबी दूर करने के लिए भेजा गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद खराबी दूर हो सकी और रात करीब डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरपुर बिजलीघर से जैनापुर, अमोली, लालपुर, रुस्तमपुर और संजरपुर समेत करीब 20 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। इससे इन गांवों के उपभोक्ताओं को साढ़े तीन घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी।
अवर अभियंता अंबिका प्रसाद ने बताया कि ट्रॉली की गुल्ली छटकने से तकनीकी खराबी आई थी। टांडा से बिजलीकर्मी बुलाकर खराबी दूर कराई गई और देर रात आपूर्ति बहाल कर दी गई।

टांडा में रातभर बिजली की आवाजाही, पावरलूम रहे बंद
टांडा संवाद के अनुसार, शुक्रवार रात टांडा के 33 केवी बिजलीघर से आपूर्ति बार-बार बाधित होती रही। रात करीब 8:30 बजे बिजली गुल हुई, जो 9:40 बजे बहाल हुई। इसके कुछ ही देर बाद रात 10:15 बजे वीआईपी और मुबारकपुर फीडर की आपूर्ति फिर बाधित हो गई। करीब 50 मिनट बाद 11:05 बजे बिजली आई। बिजली आने के बाद कारीगर पावरलूम चलाने पहुंचे ही थे कि रात करीब 11:20 बजे 33 केवी बिजलीघर से फिर आपूर्ति बंद हो गई। करीब आधे घंटे बाद बिजली बहाल हुई, लेकिन रातभर बिजली की आवाजाही जारी रही। शनिवार भोर करीब 3:10 बजे एक बार फिर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे पूरी रात पावरलूम बंद रहे और बुनकरों को परेशानी उठानी पड़ी। बुनकरों ने निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की है। अधिशासी अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जा रही है। लोकल फाल्ट के कारण समस्या आई थी, जिसे रात में ही दूर करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed