{"_id":"6aa58af0c9d902003c0efdb7","slug":"young-man-dies-in-road-accident-two-including-a-student-injured-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-164711-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में युवक की मौत, छात्र समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में युवक की मौत, छात्र समेत दो घायल
विज्ञापन
निखिल उर्फ हैप्पी (फाइल फोटो)
जलालपुर/सद्दरपुर। जलालपुर क्षेत्र में शनिवार की सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कक्षा आठ का छात्र घायल हो गया। वहीं, बसखारी क्षेत्र में चार दिन पहले वनरोज की टक्कर से घायल राजमिस्त्री की शनिवार को इलाज के लिए आजमगढ़ ले जाते समय मौत हो गई।
टांडा के मोहम्मदपुर साबुकपुर निवासी प्रवीण कुमार जलालपुर के मित्तूपुर रोड पर परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। वह नगपुर मोड़ स्थित संतोष फर्टिलाइजर में नौकरी करते हैं। शनिवार सुबह उनका 20 वर्षीय बेटा निखिल उर्फ हैप्पी अपनी बहन श्रद्धा को अमर गांधी स्कूल छोड़ने के बाद बाइक से रामगढ़ रोड की ओर जा रहा था।
बताया गया कि रास्ते में विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने निखिल की बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने भी बाइक को टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण निखिल के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल निखिल को नगपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
निखिल की अचानक मौत की खबर मिलते ही मां कुसुम लता बेसुध हो गईं। पिता प्रवीण कुमार और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। निखिल ने इस वर्ष टांडा के एक निजी स्कूल में कक्षा 12 में दाखिला लिया था। वह जलालपुर में रहकर कोचिंग करने के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। हादसे ने परिवार से उसका सहारा छीन लिया।
स्कूल जाते समय टेंपो ने छात्र को मारी टक्कर
दूसरा हादसा जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर हाथी मंदिर के पास हुआ। यहां स्कूल जा रहे कक्षा आठ के छात्र ऋषभ बरनवाल को अकबरपुर की ओर से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों की सलाह पर परिजन ऋषभ को लेकर लखनऊ के हायर सेंटर के लिए रवाना हो गए। इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वनरोज की टक्कर से घायल राजमिस्त्री की मौत
सद्दरपुर। बसखारी के मकोइया पुल के पास आठ सितंबर की शाम वनरोज की टक्कर से घायल राजमिस्त्री मनीराम (38) की शनिवार को मौत हो गई। मकोइया निवासी रीता देवी के मुताबिक उनके पति बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मकोइया पुल के पास अचानक वनरोज के सामने आ जाने से बाइक टकरा गई। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण मनीराम के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले बसखारी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। शनिवार सुबह आजमगढ़ इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मनीराम की मौत से पत्नी रीता देवी और तीन बेटियां आकांक्षा (14), अर्पिता (12) और अमृता (6) का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)