Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DJ operator beaten to death eight days before his wedding

Ambedkar Nagar News: शादी से आठ दिन पहले डीजे संचालक की पीटकर हत्या

Mon, 16 Nov 2026 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
DJ operator beaten to death eight days before his wedding
पिंटू गौतम (फाइल फोटो)
राजेसुल्तानपुर। राजेसुल्तानपुर के बनकटा बुजुर्ग गांव में छठ पूजा में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने रविवार रात खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में चार लोगों ने विशुनपुर बनकटा निवासी डीजे संचालक पिंटू गौतम (28) की पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने हत्या के बाद शव को चटाई पर लिटाकर कंबल से ढक दिया और भाग निकले। सोमवार सुबह गन्ने के खेत की ओर जा रहे किसान ने शव देखा तो घटना का पता चला। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल रहा। पुलिस ने एहतियातन घटनास्थल पर जांच-पड़ताल तेज कर दी।
विज्ञापन

विशुनपुर बनकटा निवासी रामचेत के मुताबिक, पिंटू उनका भतीजा था। वह राजमिस्त्री का काम करने के साथ डीजे का संचालन भी करता था। रविवार को बनकटा बुजुर्ग गांव में छठ पूजा के अवसर पर डीजे बजाने को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि शराब के नशे में चार लोगों ने किसी भारी वस्तु से उसके सिर के पिछले हिस्से पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से पिंटू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब छह बजे किसान उदयभान गन्ने के खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में कंबल से ढका पिंटू का शव पड़ा था। उन्हें लगा कि कोई सो रहा है। जगाने के लिए उन्होंने कंबल हटाया तो नीचे खून से लथपथ शव देखकर घबरा गए। जानकारी मिलते ही ग्राम प्रशासक संतराम और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से कुछ दूरी पर रखे तख्त पर शराब की बोतलें भी मिलीं। वहीं पर डीजे की दो लाइटें टूटी पड़ी मिलीं। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर बनकटा बुजुर्ग निवासी अजय साहनी, विक्की साहनी, लालू साहनी और श्रवण साहनी को हिरासत में लिया। बाद में उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पिंटू गौतम (फाइल फोटो)

पिंटू गौतम (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed