{"_id":"6749f5e2f090d85d6b0aa8e8","slug":"video-abdakaranagara-ma-shava-rakhakara-saugdhaka-ka-jama-esadaema-sao-ka-varata-ka-btha-mana-parajana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबेडकरनगर में शव रखकर सड़क की जाम, एसडीएम-सीओ की वार्ता के बाद मानें परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंबेडकरनगर में शव रखकर सड़क की जाम, एसडीएम-सीओ की वार्ता के बाद मानें परिजन
अंबेडकरनगर में निजी अस्पताल के चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन के बाद हुई महिला की मौत के मामले में मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर शव रख जाम लगा दिया। आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह व सीओ आरबी सिंह ने समझाया बुझाया। इसके बाद परिजन दाह संस्कार को राजी हुए।
बुधवार को राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मदैनिया गांव निवासिनी उर्मिला पत्नी कैलाश निषाद की मौत कम्हरिया घाट स्थित जय गुरुदेव हास्पिटल में हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि संचालक दुर्गविजय प्रजापति द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार की देर शाम महिला का शव लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन घर पहुंचे। इससे पहले पुलिस ने संचालक व एक अन्य कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
शुक्रवार की सुबह परिजन और ग्रामीण मुआवजा दिये जाने की मांग करते हुए शव लेकर मदैनिया बाजार पहुंचे। वहां पदुमपुर कम्हरिया मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं मानें। इसके बाद एसडीएम व सीओ आलापुर पहुंचे। परिजन 50 लाख रुपए, परिवार के एक सदस्य के लिए नौकरी, प्रधानमंत्री आवास दिए जाने तथा दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।
एसडीएम और सीओ ने परिजनों से वार्ता कर परिजनों को सभी जरूरी मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव के दाह संस्कार के लिए राजी हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।