फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The processions went on until dawn, the cheers kept echoingThe processions went on until dawn, the cheers kept echoing

Ambedkar Nagar News: भोर तक निकलीं झांकियां, गूंजते रहे जयघोष

Sun, 06 Sep 2026 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The processions went on until dawn, the cheers kept echoingThe processions went on until dawn, the cheers kept echoing
टांडा के द​धिकांधव उत्सव में सजी झांकी। संवाद
विद्युतनगर। टांडा में करीब 400 वर्ष पुरानी दधिकांधव उत्सव की परंपरा शनिवार देर रात भक्ति और उल्लास के बीच जीवंत हो उठी। श्रीकृष्ण दधिकांधव समाज टांडा के तत्वावधान में श्रीझारखंड महादेव मंदिर छज्जापुर के निकट भगवान श्रीकृष्ण की झांकी की महाआरती के साथ उत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके बाद भव्य शृंगार से सजीं भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां निकलीं तो पूरा नगर कान्हा के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन के लिए टांडा समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शनिवार देर रात से रविवार भोर तक नगर की गलियां भक्तिमय बनी रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर झांकियों का स्वागत किया और आरती उतारी। कीर्तन मंडलियों की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित करीब तीन दर्जन झांकियां निकाली गईं। भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु भक्ति में डूबे रहे।
विज्ञापन

दधिकांधव उत्सव के दौरान डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शांति व्यवस्था के लिए करीब आधा दर्जन मजिस्ट्रेट और विभिन्न जिलों से आए उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई थी। प्रत्येक झांकी के साथ एक उपनिरीक्षक और दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई। जुबेर चौराहा और ताज तिराहा समेत संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।

टांडा के दधिकांधव उत्सव में सजी झांकी। संवाद

टांडा के दधिकांधव उत्सव में सजी झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed