{"_id":"6aa3ec567cbbc1bcad0140dc","slug":"video-abdakaranagara-ma-jallpara-bra-esasaeshana-ka-athhayakashha-bna-varathara-bhathara-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में जलालपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने वीरेंद्र बहादुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में जलालपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने वीरेंद्र बहादुर
अंबेडकरनगर में बार एसोसिएशन जलालपुर के चुनाव 2026-27 में अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र बहादुर सिंह और मंत्री पद पर जगदीश चंद्र यादव ने त्रिकोणीय मुकाबले में जीत दर्ज की। शुक्रवार को चुनाव अधिकारी राम आसरे चौरसिया और मोहम्मद इदरीश ने परिणाम घोषित किए।
कुल 133 मतदाताओं में 132 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र बहादुर सिंह को 73 मत मिले, जबकि शिवधारी यादव को 52 और शैलेंद्र नाथ द्विवेदी को सात मत मिले। वीरेंद्र बहादुर सिंह ने शिवधारी यादव को 21 मतों से हराया। वह इससे पहले भी चार बार अध्यक्ष रह चुके हैं। मंत्री पद पर जगदीश चंद्र यादव को 66 मत मिले। उन्होंने मुलायम सिंह यादव को 18 मतों से हराया। मुलायम सिंह यादव को 48 और शिवपूजन को 17 मत मिले। जगदीश चंद्र यादव दूसरी बार मंत्री निर्वाचित हुए हैं।
उपाध्यक्ष पद पर राम आसरे और पंकज मिश्रा, संयुक्त मंत्री पद पर चंद्र विजय राव, कोषाध्यक्ष पद पर यशोदानंद मिश्र तथा ऑडिटर पद पर आशाराम यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी जताई। चुनाव अधिकारियों ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग के लिए सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।