{"_id":"6aa3d781aa95e3f53f00d2ec","slug":"video-video-palsa-lina-ma-tanata-mauu-ka-sapaha-ka-fatha-sa-ltakata-mal-shava-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस लाइन में तैनात मऊ के सिपाही का फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस लाइन में तैनात मऊ के सिपाही का फंदे से लटकता मिला शव
पुलिस लाइन अंबेडकरनगर में तैनात मऊ जिले के सिपाही संदीप कुमार (30) का शव शुक्रवार की सुबह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास किराये के मकान में खिड़की से बंधे फंदे से लटकता मिला। ड्यूटी पर न पहुंचने पर साथी सिपाहियों ने घर जाकर देखा तो उन्हें घटना की जानकारी मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस अधिकारी पारिवारिक कलह में आत्महत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि परिवार की तरफ से कोई पक्ष सामने नहीं आया है।
मऊ जिले के थाना कोपागंज के नौसेमवर के रामप्यारे के पुत्र सिपाही संदीप कुमार का पुलिस विभाग में वर्ष 2018 में चयन हुआ था और उनकी पहली पोस्टिंग अंबेडकरनगर में हुई थी। वर्तमान में सिपाही पुलिस लाइन में मेस मुंशी के पद पर तैनात थे।
शुक्रवार को ही अपने घर से वापस लौटे थे। वह दो दिन की छुट्टी लेकर आठ सितंबर को अपने घर गए थे और शनिवार को सुबह चार से पांच बजे पुलिस लाइन जाना था। मेस की चाबी भी संदीप के ही पास रहती थी। संदीप के न आने पर मेस के अन्य कर्मचारियों ने फोन करना शुरू किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इस पर कुछ कर्मचारी इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट स्थित उनके किराये के आवास पर पहुंचे। यहां पर कमरा अंदर से बंद था। इस पर पड़ोसी की मदद से खिड़की खोल कर देखा गया जहां उनका शव ग्रिल में बंधे फंदे से लटक रहा था। इसके बाद अकबरपुर पुलिस को सूचना दी गई।
एएसपी पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह, इंस्पेक्टर अकबरपुर संतोष कुमार सिंह पुलिस बल समेत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पड़ताल की। मौके से कोई सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने ही परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। दोपहर करीब 12 बजे परिजनों के पहुंचने के बाद शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया, जहां तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की आशंका है। परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।