Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sitapur News
›
VIDEO: चबूतरा तोड़ने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता व उनके पुत्र को हिरासत में लिया, देर रात मंत्री सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग पहुंचे कोतवाली
{"_id":"6aa38c89dbd4c52fa900bfbf","slug":"video-video-cabtara-taugdhana-ka-varathha-ma-bhajapa-karayakarata-va-unaka-patara-ka-harasata-ma-lya-thara-rata-matara-sakaugdha-karayakaratao-saga-pahaca-kataval-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चबूतरा तोड़ने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता व उनके पुत्र को हिरासत में लिया, देर रात मंत्री सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग पहुंचे कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चबूतरा तोड़ने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता व उनके पुत्र को हिरासत में लिया, देर रात मंत्री सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग पहुंचे कोतवाली
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रम्पा रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान मंदिर का चबूतरा तोड़े जाने को लेकर देर रात मामला बढ़ गया। कार्रवाई का विरोध करने पर हिरासत में लिए गए पिता-पुत्र की जानकारी मिलने पर नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देर रात शहर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से दोनों को रिहा करने की मांग की। देर रात बातचीत के बाद पुलिस ने पिता जितेंद्र मिश्रा और उनके बेटे शुभम मिश्रा को छोड़ दिया। मंत्री दोनों को अपनी गाड़ी से घर लेकर पहुंचे।
रम्पा रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसी दौरान मंदिर के सामने बने चबूतरे को तोड़ा गया। पिता-पुत्र ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान उनकी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस से कहासुनी हो गई। इसके बाद पुलिस दोनों को शहर कोतवाली ले आई।
गुंडे माफिया को मिलती है कुर्सी : मंत्री
मंत्री ने अधिकारियों पर कार्यकर्ताओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गुंडे-माफिया को कोतवाली में कुर्सी और बादाम दिए जाते हैं, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं को फर्श पर बैठाया जाता है। बातचीत के दौरान मंत्री भावुक भी नजर आए और उनकी आंखों में आंसू दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।