{"_id":"6aa3eaa542c0dc03f704fc74","slug":"two-masked-assailants-arriving-on-scooter-fired-15-rounds-in-karawal-nagar-injuring-two-people-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में चलीं गोलियां: कैफे के बाहर दो नकाबपोशों ने की 15 राउंड फायरिंग, दो घायल; चश्मदीद ने सुनाई पूरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में चलीं गोलियां: कैफे के बाहर दो नकाबपोशों ने की 15 राउंड फायरिंग, दो घायल; चश्मदीद ने सुनाई पूरी घटना
Fri, 11 Sep 2026 05:19 PM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 11 Sep 2026 05:19 PM IST
सार
पूर्वी दिल्ली में फायरिंग की एक घटना सामने आई है। जहां कैफे के बाहर स्कूटर सवार दो नकाबपोश लोगों ने गोलीबारी कर दो व्यक्तियों को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने करीब 15 गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
दिल्ली में गोलीबारी से हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर के पास एक कैफे के बाहर स्कूटर सवार दो नकाबपोश लोगों ने कथित तौर पर गोलीबारी कर दी। इस फायरिंग में दो लोग घायल हुए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने करीब 15 गोलियां चलाईं और दोनों पीड़ितों को गोली लगी।
विज्ञापन
घायल मोहम्मद इरशाद ने बताया कि वह और दूसरा पीड़ित रात करीब डेढ़ बजे कैफे से बाहर निकले थे। तभी स्कूटर पर आए दो नकाबपोश लोगों ने उन पर गोली चला दी। इरशाद ने कहा कि मैंने भागने की कोशिश की, लेकिन एक गोली मुझे लग गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हमलावरों ने करीब 15 गोलियां चलाईं। इरशाद को गोली लगने के बाद उनके पिता पहले उसे हेडगेवार अस्पताल ले गए, जहां से आगे के इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इरशाद के पिता मोहम्मद आसिर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। मुझे तब पता चला जब उसने फोन कर कहा, 'पापा मुझे गोली लग गई है। मैं उसे हेडगेवार अस्पताल ले गया, जहां से उसे जीटीबी रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि दूसरा घायल अफसर गाजियाबाद का रहने वाला है और उसे चार गोलियां लगी हैं। वहीं, पुराने सीलमपुर निवासी इरशाद भी गोलीबारी में घायल हुआ है। पुलिस को हेडगेवार अस्पताल में दो घायलों के भर्ती होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि दोनों को गोली लगी थी, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।
इस मामले में आनंद विहार थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घटनाक्रम की पुष्टि और आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।