{"_id":"6a96989d264dea8f500ebab9","slug":"video-abdakaranagara-ma-brasha-sa-kasana-ka-cahara-khal-thhana-ka-fasal-ka-mal-sajavana-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की फसल को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की फसल को मिली संजीवनी
अंबेडकरनगर में जिले भर में रुक-रुककर हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। जलालपुर, अकबरपुर, टांडा, कटेहरी, भीटी, आलापुर और राजेसुल्तानपुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से धान की फसल को खासा लाभ मिला है। लंबे समय से निजी संसाधनों से सिंचाई कर रहे किसानों को बारिश ने राहत दी है। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से अब सिंचाई पर होने वाला खर्च भी बच रहा है।
किसानों का कहना है कि बारिश से पहले निजी नलकूपों से करीब 200 रुपये प्रति घंटे की दर से सिंचाई करनी पड़ रही थी। लगातार बारिश होने से अब यह खर्च बच गया है। धान के अलावा अन्य फसलों को भी बारिश से फायदा पहुंच रहा है। समय से पानी मिलने के कारण फसलों में नमी बनी हुई है, जिससे किसानों को बेहतर पैदावार की उम्मीद जगी है।
किसानों के मुताबिक खेतों में खाद डालने का काम लगभग पूरा हो चुका है। धान की फसल अब बढ़वार के अंतिम चरण में पहुंच रही है और कई खेतों में दाने पड़ने शुरू हो गए हैं। ऐसे में मौसम अनुकूल रहने पर इस बार धान की अच्छी पैदावार की उम्मीद है। हालांकि बारिश के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ी है। अब उनका मुख्य ध्यान फसल में लगने वाले रोगों और कीटों से बचाव पर है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम संतुलित रहा और तेज बारिश या जलभराव की स्थिति नहीं बनी तो धान की फसल के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।