{"_id":"6aa2b9fd4fa5a1909405e72b","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-maaavaja-va-kararavaii-ka-le-shava-rakhakara-paratharashana-esadaema-ka-aashavasana-para-mana-parajana-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में मुआवजे व कार्रवाई के लिए शव रखकर प्रदर्शन, एसडीएम के आश्वासन पर माने परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में मुआवजे व कार्रवाई के लिए शव रखकर प्रदर्शन, एसडीएम के आश्वासन पर माने परिजन
जलालपुर इलाके के पेठिया गांव में खेत में लगी झटका मशीन की चपेट में आने से धीरेंद्र सागर (33) की मौत के बाद बुधवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब शव गांव पहुंचते ही परिजन उसे घर के सामने रखकर धरने पर बैठ गए। परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर परिजन करीब दो घंटे तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे। अधिकारियों के मान-मनौव्वल, उचित मुआवजे का आश्वासन और हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
धीरेंद्र बुधवार को जानवरों के लिए घास काटने खेत गए थे। आरोप है कि पेठिया निवासी अभिमन्यु श्रीवास्तव के खेत में लगी झटका मशीन के तार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक धीरेंद्र मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से बच्चों की पढ़ाई और परिवार के रोजमर्रा के खर्च का संकट खड़ा हो गया। मृतक की पत्नी अल्का देवी ने इस मामले में सुबह ही शिकायत पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी लेकिन अफसर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कह रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।