{"_id":"6aa26ca763d4d53475034812","slug":"video-abdakaranagara-ma-vatana-va-anaya-lbta-thayaka-ka-bhagatana-ka-lkara-savasathaya-karamaya-na-kaya-paratharashana-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में वेतन व अन्य लंबित देयकों के भुगतान को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में वेतन व अन्य लंबित देयकों के भुगतान को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन
अंबेडकरनगर में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपने वेतन एवं अन्य लंबित देयकों के भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अगस्त 2025 से उनके कई भुगतान लंबित हैं, जिसके कारण उन्हें लगातार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार बकाया वेतन, वेतन वृद्धि, बकाया राशि, निष्ठा भुगतान, धारा वेतन तथा कार्य निष्पादन आधारित प्रोत्साहन राशि समेत कई देयक लंबे समय से लंबित हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व में कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। आवश्यक अभिलेख एवं विवरण भी उपलब्ध कराए गए हैं, इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
धरना दे रहे स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि वे लगातार अपने लंबित भुगतान के लिए अधिकारियों से अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने मांग की कि सभी लंबित देयकों का शीघ्र भुगतान कराया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।