{"_id":"66dc6a4008b8a24ac503b698","slug":"video-prayagraj-ganpati-bappa-seated-with-pomp-and-musical-instruments-beginning-of-ganesh-utsav","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो..., देवा श्रीगणेश देवा, देवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो..., देवा श्रीगणेश देवा, देवा
घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो..., देवा श्रीगणेश देवा, देवा श्रीगणेश... जैसे भजनों और गीतोंं के बीच भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं की शनिवार को घरों और पंडालों में स्थापना की गई। सुबह से ही करेलाबाग, रामबाग, दारागंज, कीडगंज, बैहराना, खुल्दाबाद, धूमनगंज सहित अन्य इलाकों में आकर्षक व सुंदर तरीके से सजाए गए पंडालों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। इन सभी पंडालों में विधि-विधान व मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई।
सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति की ओर से 21वें वर्ष में विष्णु भगवान के 10 अवतार वाले बैहराना के राजा भगवान गणेश की मनोहारी मूर्ति स्थापित हुई। इसके बाद आरती और सुंदर कांड का पाठ किया गया। बप्पा को 151 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। इस मौके पर महापौर गणेश केसरवानी और पार्षद आकाश सोनकर ने आरती उतारी। संरक्षक प्रदीप पांडेय, संयोजक आशीष पांडेय, कोषाध्यक्ष राहुल पांडेय, प्रशांत पांडेय, अनुराग तिवारी के नेतृत्व में किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।