{"_id":"66dbf62d4d2e994f21091cad","slug":"after-the-rain-in-ajmer-the-condition-of-the-city-has-worsened-many-areas-of-the-city-are-still-submerged-basements-are-filled-with-3-to-4-feet-of-water-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2078728-2024-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ajmer: बारिश के बाद शहर के बिगड़े हालात, अभी भी शहर के कई इलाके जलमग्न; बेसमेंट में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: बारिश के बाद शहर के बिगड़े हालात, अभी भी शहर के कई इलाके जलमग्न; बेसमेंट में भरा पानी
राजस्थान के अजमेर जिले में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर में मानो तबाही का मंजर आ गया हो। शहर के अनेक स्थान अभी भी पूरी तरीके से पानी में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। बरसात तो फिलहाल बंद है, लेकिन उसके बावजूद भी जल भराव की स्थिति लगातार बनी हुई है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अजमेर शहर के जयपुर रोड हाथीभाटा पावर हाउस मार्ग पर बरसात का पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यहां को होटल, रेस्टोरेंट के बेसमेंट में तीन-तीन चार-चार फूट पानी भरा हुआ है, जिसके चलते उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आनासागर झील से लगातार पानी की आवक को रही है। जिससे इलाके में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों के बेसमेंट में पानी भरने से उनका सामान खराब हो चुका है और वह पंप की सहायता से पानी को निकालने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। मुख्य मार्ग में भर पानी से टीबी हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, क्योंकि अस्पताल परिसर भी पूरी तरीके से पानी में डूबा नजर आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।