प्रयागराज : साइबर अपराधियों ने पुलिस को ही दिखाया आईना, डीसीपी सिटी का एक्स हैंडल हैक, 100 से ज्यादा पोस्ट
Prayagraj Police : साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस का अपना डिजिटल किला भी सुरक्षित नहीं रह गया है। प्रयागराज में साइबर अपराधियों ने डीसीपी सिटी के आधिकारिक एक्स हैंडल को ही निशाना बना डाला। अकाउंट पर धड़ाधड़ क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े संदेश पोस्ट होते रहे और पुलिस को इसकी भनक लगने तक 100 से ज्यादा संदिग्ध पोस्ट किए जा चुके थे। प्रोफाइल तस्वीर बदलने के बाद साइबर टीम ने आनन-फानन में एक्स इंडिया को रिपोर्ट भेजकर अकाउंट अस्थायी रूप से सस्पेंड कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिन साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की जिम्मेदारी पुलिस की है, अब वही पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच बनाने लगे हैं। प्रयागराज के डीसीपी सिटी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साइबर अपराधियों ने सेंध लगाकर एक ही तरह के क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े संदिग्ध संदेश 100 से ज्यादा बार पोस्ट कर दिए। इतना ही नहीं, अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर तक बदल दी गई।
इन पोस्ट का पुलिस या प्रयागराज से कोई संबंध नहीं था। इतना ही नहीं, अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर बदल दी गई। साइबर टीम ने तत्काल मामले की जानकारी एक्स इंडिया को देकर अकाउंट को अस्थायी रूप से सस्पेंड कराया। डीसीपी सिटी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर 22 अगस्त की रात तक अकाउंट सामान्य रूप से संचालित हो रहा था। रात करीब 11:10 बजे इस हैंडल से करेली में हुए एक हादसे के संबंध में रिप्लाई किया गया था। एक यूजर ने डीसीपी सिटी को टैग कर घटना की जानकारी दी थी, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से प्रतिक्रिया दी गई थी।
इसके बाद हैंडल से कोई आधिकारिक रिप्लाई या पोस्ट नहीं किया गया। अगले दिन अचानक अकाउंट से लगातार संदिग्ध मैसेज पोस्ट होने लगे। डीसीपी सिटी सागर जैन ने बताया कि अकाउंट में संदिग्ध गतिविधि सामने आने के बाद एक्स इंडिया को रिपोर्ट भेजी गई है। अकाउंट को फिलहाल, अस्थायी रूप से सस्पेंड कराया गया है।